देश

प्यार में नाकाम किशोरी समेत 6 सहेलियों ने जहर खाया

Today News In Hindi: बिहार के औरंगाबाद में प्यार में नाकाम एक किशोरी और उसकी 5 सहेलियों ने जहर निगल लिया। तीन की मौत हो गई, जबकि तीन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किशोरी अपने भाई के साले से प्यार करती थी, लेकिन प्रेमी ने शादी करने से मना कर दिया था। मरने वाली दो लड़कियों की उम्र 14 साल, जबकि एक की उम्र 15 साल है। तीनों अलग-अलग परिवार की हैं।

घटना शुक्रवार रात जिले के कासमा थाना क्षेत्र के चिरैला गांव की है। तीन किशोरियों के मौत से पूरा गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button