लेबर पेन होने पर खुद साइकिल चलाकर अस्पताल पहुंचीं यह सांसद – RGH NEWS
देश

लेबर पेन होने पर खुद साइकिल चलाकर अस्पताल पहुंचीं यह सांसद

जब किसी महिला की डिलीवरी होने वाली होती है तो उसे बहुत ही असहनीय दर्द (Labour Pain) होता है. उस समय महिला को सिर्फ आराम की जरूरत होती है. लेकिन आज हम आपको जो खबर बताने जा रहे हैं, उसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे. दरअसल, न्यूजीलैंड की एक महिला सांसद को जब लेबर पेन हुआ तो वह खुद साइकिल चलाकर अस्पताल पहुंच गईं.

असहनीय दर्द में साइकिल चलाकर पहुंचीं अस्पताल

न्यूजीलैंड की गर्भवती सांसद जूली एन जेंटर (Julie Anne Genter) लेबर पेन के बाद रात दो बजे खुद साइिकल चलाकर अस्पताल पहुंचीं. सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि उनके अस्पताल पहुंचने के एक घंटे बाद ही उन्होंने एक बच्चे को जन्म दे दिया. सोशल मीडिया पर इस घटना के सामने आने के बाद दुनियाभर के लोग महिला सांसद के जज्बे को सलाम कर रहे हैं.

 

दरअसल, न्यूजीलैंड की सांसद को रात दो बजे अचानक से लेबर पेन होने लगा. इसके बाद उन्होंने तुरंत साइकिल उठाई और अस्पताल के लिए निकल पड़ीं. इस घटना की एक फोटो उन्होंने अपने ऑफिशियल फेसबुक पेज पर भी डाली है. इस तस्वीर में उनको साइकिल चलाते हुए देखा जा सकता है. यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है.

एक घंटे बाद ही दिया बच्चे को जन्म

महिला सांसद ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, ‘लेबर पेन में मैं साइकिल चलाने का प्लान नहीं बना रही था, लेकिन यह हो गया. जब मुझे दर्द हुआ तो मैं अस्पताल के लिए 2 बजे निकली. हालांकि तब उतना दर्द नहीं हो रहा था, लेकिन सिर्फ 2-3 मिनट की दूरी तय करने में मुझे 10 मिनट लग गए. इस दौरान मेरा लेबर पेन बढ़ गया था.’महिला सांसद ने इसके आगे लिखा, ‘मेरे पास अब एक स्वस्थ और प्यारा बच्चा है. वह अपने पिता की गोद में सो रहा है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button