देश

3 गुना महंगा हुआ ‘चुनावी खाना’, ज्यादा खिलाए तो देना होगा हिसाब

भोपाल। MP urban body elections 2022: मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव में दावत देना महंगा पड़ सकता है। चुनाव में उम्मीदवारों को खर्च की पाई-पाई का हिसाब देने होंगे। वहीं समय-समय पर होने वाले खर्च का ब्योरा भी देना होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी के यहां खर्च का हिसाब पेश करना होगा।  ऐसे में भोपाल का ‘चुनावी खाना’ इंदौर से तीन गुना तक महंगा हो गया है।

ये है रेट

  • सामान्य थाली 109 रुपए
  • बुफे रखा तो 349 रुपए चुनाव खर्च
  • काजू कतली बांटने पर भोपाल में 869 रुपए प्रति किलो
  • काजू कतली बांटने पर इंदौर में 750 रुपए प्रति किलो
  • इंदौर में खाने का रेट 35 रुपए प्रति व्यक्ति
  • दाल, बाफला थाली, देशी घी के दाम 140 रुपए

3 गुना महंगा हुआ ‘चुनावी खाना’, ज्यादा खिलाए तो देना होगा हिसाब

दूसरी ओर बीजेपी पार्टी दो चुनाव लड़ने वालों को टिकट नहीं देने पर विचार कर रही है। यदि दावेदारी के नए क्राइटेरिया का पालन किया गया तो
पार्षद का चेहरा बदल सकता है। BJP में कई पार्षदों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। नगरीय निकाय चुनाव में पार्षद बनने के उनके सपनों पर पानी फिर सकता है। उनके टिकट कट सकते हैं। दरअसल, ऐसा इसलिए कहा जा रहा है कि मध्य प्रदेश बीजेपी 50 साल से ज्यादा उम्र  के व्यक्तियों को टिकट नहीं देने पर विचार कर रही है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button