Accident news: भीषण सड़क हादशा; मनरेगा मजदूरों को कार ने रौंदा, 9 की मौत, कई घायल

Accident news पंजाब में संगरूर के लेहरागागा में आज (रविवार को) बड़ा सड़क हादसा हो गया है। संगरूर के SP पलविंदर चीमा ने बयान देते हुए बताया कि हादसे के आरोपी की पहचान कर ली गई है। पुलिस ने आरोपी को ट्रेस कर लिया है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जानकारी के अनुसार, हादसे के समय करीब 25 मनरेगा मजदूर काम कर रहे थे। हादसे के बाद 5 मृतकों के शव लेहरागागा अस्पताल में रखे होने की जानकारी मिली थी। वहीं, इलाज के दौरान अन्य मजदूरों की भी मौत होने की सूचना सामने आई है। अब तक कुल 9 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है।
अलीशेर गांव के रहने वाले थे हादसे का शिकार हुए लोग
बता दें कि सभी मृतक लेहरागागा के नजदीकी गांव अलीशेर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, कार चलाने वाले का नाम परगट सिंह काला था। वह रैधड़ाना गांव का रहने वाला है। गाड़ी पंजाब के नंबर की ही थी। कार शेवरले मैग्नम थी।
हादसे में जान गंवाने वाले 9 लोगों के नाम
करमजीत कौर, पत्नी जग्गी सिंह, निवासी अलीशेर
जीवन सिंह, पुत्र रामलाल, निवासी अलीशेर
निक्की, पत्नी हंसा राम, निवासी अलीशेर
सरबजीत कौर, पत्नी सोनी सिंह, निवासी अलीशेर
रणजीत कौर, पत्नी जरनैल सिंह, निवासी अलीशेर
करमजीत, पत्नी काला खान, निवासी अलीशेर
रानी कौर, पत्नी तरसेम सिंह भीमा, निवासी अलीशेर
देशराज
तेज रफ्तार गाड़ी ने मजदूरों को रौंदा
संगरूर के SP पलविंदर चीमा ने बताया कि तेज रफ्तार गाड़ी ने मनरेगा मजदूरों पर गाड़ी चढ़ाई है। हादसे के बाद 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम होने के बाद शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
पुलिस ने दिया पारदर्शी तरीके से जांच का भरोसा
Accident newsउन्होंने आगे कहा कि इस मामले में हम FIR दर्ज करेंगे। पारदर्शी तरीके से इस मामले की जांच की जाएगी। दोषी को सख्त सजा दिलाई जाएगी। BNS की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया जाएगा। आरोपी ड्राइवर अभी फरार है, उसे जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा। इससे पहले, हाल ही में लुधियाना में 20 बच्चों से भरी स्कूल बस खंभे से टकरा गई थी।