Aadhaar in Google Wallet: Google Wallet में Aadhaar की एंट्री, UIDAI के साथ साझेदारी से डिजिटल ID हुई आसान और सुरक्षित

Aadhaar in Google Wallet: Google ने भारत में UIDAI के साथ साझेदारी का ऐलान किया है। इस कदम के बाद भारतीय यूजर्स के लिए Google Wallet ऐप में Aadhaar बेस्ड डिजिटल ID सपोर्ट जोड़ दिया गया है। अब यूजर्स अपने Aadhaar को डिजिटल रूप में वॉलेट में सेव कर सकेंगे और जरूरत पड़ने पर आसानी से अपनी पहचान साबित कर पाएंगे।
फिजिकल कार्ड रखने की जरूरत कम
इस नए फीचर से यूजर्स को हर समय आधार कार्ड साथ रखने की जरूरत नहीं होगी। Google Wallet में सेव डिजिटल Aadhaar के जरिए पहचान और उम्र की पुष्टि डिजिटल तरीके से की जा सकेगी, जिससे रोजमर्रा के काम आसान हो जाएंगे।
Selective Disclosure से बढ़ी प्राइवेसी
इस फीचर में “Selective Disclosure” की सुविधा दी गई है। यानी यूजर जरूरत के हिसाब से सीमित जानकारी ही शेयर कर पाएंगे। जैसे अगर केवल उम्र की पुष्टि करनी है, तो सिर्फ वही डिटेल दिखाई जाएगी, बाकी जानकारी सुरक्षित रहेगी।
कई सर्विसेज में होगा इस्तेमाल
यह डिजिटल ID फीचर एज वेरिफिकेशन और अलग-अलग सर्विसेज में पहचान सत्यापन के काम आएगा। शुरुआती पार्टनर्स में PVR INOX, BharatMatrimony और Atlys शामिल हैं। वहीं Mygate और Snabbit जैसे प्लेटफॉर्म भी जल्द इस सुविधा को अपनाएंगे, जिससे डिलीवरी और सर्विस स्टाफ की पहचान जांचना आसान होगा।
ग्लोबल स्टैंडर्ड पर आधारित सिस्टम
कंपनी का दावा है कि यह सिस्टम ग्लोबल सेफ्टी स्टैंडर्ड्स पर आधारित है, जिससे यूजर्स की सुरक्षा और गोपनीयता बनी रहेगी। Google का कहना है कि वह इस डिजिटल ID फीचर को अन्य देशों में भी विस्तार दे रहा है, जहां पासपोर्ट के जरिए डिजिटल पहचान बनाई जा सकेगी।
Aadhaar in Google Wallet: यह पहल डिजिटल पहचान को आसान, सुरक्षित और तेज बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।


