Adhar card :आधार कार्ड में नाम, पता या मोबाइल नंबर गलत है तो , अब घर बैठे ऐसे करें आसानी से अपडेट
Adhar card :आज के समय में आधार कार्ड हर नागरिक की पहचान का अहम दस्तावेज बन चुका है। इसके बिना कई जरूरी काम अटक सकते हैं। ऐसे में अगर आधार में दर्ज जानकारी पुरानी या गलत हो, तो परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए जरूरी है कि इसमें दी गई सभी डिटेल्स हमेशा अपडेट रहें।
अगर आपके आधार कार्ड में नाम, पता या मोबाइल नंबर जैसी जानकारी गलत या पुरानी है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब आप इन्हें घर बैठे ही आसानी से अपडेट कर सकते हैं।
कैसे करें आधार कार्ड में बदलाव?
आप आधार से जुड़ी जानकारी को आधिकारिक ऐप के जरिए आसानी से अपडेट कर सकते हैं। इस ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। पहली बार इस्तेमाल करने पर आपको रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करना होगा, क्योंकि बिना रजिस्ट्रेशन के ऐप का उपयोग संभव नहीं है।
स्टेप 1- लॉगिन करने के बाद Update Aadhaar Online वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 2- अगर आपको नाम बदलना है तो इसका चयन दिए गए विकल्प के अनुसार करें।
स्टेप 3- अब जो डिटेल्स और दस्तावेज मांगे गए है, उसे दर्ज कर ले।
स्टेप 5- लास्ट में आपको मांगे गए चार्ज पे कर फॉर्म सबमिट करना होगा।
मोबाइल नंबर कैसे बदले?
स्टेप 1- इसके लिए भी आपको Update Aadhaar Online वाले ऑप्शन पर जाना होगा।
स्टेप 2- इसमें आपसे फेस स्कैन या ओटीपी के जरिए वेरिफिकेशन मांगी जाएगी, इसे पूरा कर लें।
स्टेप 3- जैसे ही वेरिफिकेशन पूरी हो जाए नया मोबाइल नंबर दर्ज करें। अगर कोई डिटेल मांगी जाती है तो इसे भी भर दें।
स्टेप 4- लास्ट में जो भी चार्ज आपसे मांगा जाए उसकी पेमेंट कर फॉर्म सबमिट कर दें।
एड्रेस कैसे बदले?
स्टेप 1- इसके लिए आपको Update Address Online वाले ऑप्शन पर जाना होगा।
स्टेप 2- यहां आपको एड्रेस बदलने का विकल्प मिलेगा, इस पर क्लिक करें।
स्टेप 3- अब जो भी डिटेल्स और डॉक्यूमेंट्स मांगे जाएं, उसे सबमिट कर दें।
स्टेप 4- डॉक्यूमेंट्स और डिटेल्स देने के बाद मांगे गए चार्ज का भुगतान कर दें।
आप ऐप के जरिए इन सभी बदलावों का स्टेटस भी चेक कर सकते हैं।


