Earthquake :भूकंप के तेज झटकों से हिली इस देश की धरती, घरों से बाहर निकले लोग, जानिए रिक्टर स्केल पर कितनी तीव्रता थी ? – RGH NEWS
अन्य खबर

Earthquake :भूकंप के तेज झटकों से हिली इस देश की धरती, घरों से बाहर निकले लोग, जानिए रिक्टर स्केल पर कितनी तीव्रता थी ?

Earthquake :जापान में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। सोमवार तड़के उत्तरी हिस्से में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। फिलहाल किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।

अमेरिकी भू-वैज्ञानिक सर्वे के मुताबिक, भूकंप का केंद्र होक्काइडो के साराबेत्सु शहर से करीब 18 किलोमीटर पश्चिम में था और इसकी गहराई लगभग 81 किलोमीटर दर्ज की गई।

घरों से बाहर निकले लोग

भूकंप के तेज झटकों से इलाके में लोगों में दहशत फैल गई। कई स्थानों पर लोगों को घरों से बाहर निकलना पड़ा। हालांकि, शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक अब तक किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं मिली है। जापान मौसम एजेंसी ने इस भूकंप के बाद सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की है।

5 बजकर 25 मिनट पर आया भूकंप

जानकारी के अनुसार यह भूकंप सोमवार तड़के करीब 5:24 बजे (जापान समय) आया। प्रभावित क्षेत्रों में झटके इतने तेज थे कि लोगों को खड़े रहने में कठिनाई हुई और कुछ जगहों पर सामान गिरने की घटनाएं सामने आईं।

Earthquake :विशेषज्ञों का कहना है कि जापान भूकंपीय दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र में स्थित है। इसलिए यहां समय-समय पर भूकंप आते रहते हैं। पिछले सोमवार को, उत्तरी जापान के पास 7.7 तीव्रता का भूकंप आया था। इसके बाद कुछ समय के लिए सुनामी का अलर्ट जारी किया गया था। तटीय इलाकों के लिए एक बड़े भूकंप (मेगाक्वेक) के थोड़े ज्यादा जोखिम की चेतावनी दी गई थी।

Related Articles

Back to top button