UPSSSC Forest Guard Bharti: वन विभाग में इतने पदों पर निकली बंपर भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन – RGH NEWS
अन्य खबर

UPSSSC Forest Guard Bharti: वन विभाग में इतने पदों पर निकली बंपर भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

UPSSSC Forest Guard Bharti प्रदेश में वन विभाग में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने फॉरेस्ट गार्ड और वन्य जीव रक्षक (Wild Life Guard) के कुल 708 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 जून 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 20 जुलाई 2026 तक परीक्षा शुल्क जमा कर सकेंगे। इसके बाद फॉर्म में सुधार (Correction) के लिए 27 जुलाई 2026 तक का समय दिया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

 

Vacancy Details: पदों का विवरण

इस भर्ती में फॉरेस्ट गार्ड और वाइल्ड लाइफ गार्ड दोनों पद शामिल हैं।

फॉरेस्ट गार्ड पदों का वर्गवार विवरण:

 

सामान्य वर्ग: 128 पद

अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 279 पद

अनुसूचित जाति (SC): 199 पद

अनुसूचित जनजाति (ST): 10 पद

ईडब्ल्यूएस: 31 पद

वाइल्ड लाइफ गार्ड पदों का विवरण:

सामान्य वर्ग: 4 पद

ओबीसी: 36 पद

एससी: 19 पद

एसटी: 1 पद

ईडब्ल्यूएस: 1 पद

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही UPSSSC PET 2025 का स्कोर कार्ड होना जरूरी है।

 

 

न्यूनतम आयु: 18 वर्ष

अधिकतम आयु: 40 वर्ष

आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट दी जाएगी

शारीरिक योग्यता (Physical Standards)

पुरुष (सामान्य/OBC/SC): हाइट 168 सेमी, चेस्ट 84-89 सेमी

पुरुष (ST): हाइट 160 सेमी, चेस्ट 82-87 सेमी

महिला (सामान्य/OBC/SC): हाइट 152 सेमी, वजन 45-58 किग्रा

महिला (ST): हाइट 147 सेमी, वजन 45-58 किग्रा

आवेदन शुल्क और वेतन

सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क: 25 रुपए

चयनित उम्मीदवारों को वेतन: 19,900 से 63,200 रुपए प्रतिमाह

आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवार upsssc.up.gov.in पर जाएं

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें

आवश्यक जानकारी भरें

डॉक्यूमेंट अपलोड करें

फीस जमा करें

फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें

Related Articles

Back to top button