Gas Rules Update :1 मई से गैस सिलेंडर के नियम बदलने की तैयारी, बुकिंग और डिलीवरी में आएगा बड़ा बदलाव ; पढ़े पूरी खबर। – RGH NEWS
देश

Gas Rules Update :1 मई से गैस सिलेंडर के नियम बदलने की तैयारी, बुकिंग और डिलीवरी में आएगा बड़ा बदलाव ; पढ़े पूरी खबर।

Gas Rules Update :देश की तीनों ऑयल कंपनियां—इंडेन, भारत गैस और एचपी गैस—नए नियमों को लेकर चर्चा कर रही हैं। अगर ये नियम लागू होते हैं तो गैस सिलेंडर की बुकिंग और डिलीवरी प्रक्रिया में बदलाव देखने को मिल सकता है। ऐसे में उपभोक्ताओं को नए नियमों के लिए तैयार रहने की सलाह दी गई है।

हर महीने बदल सकते हैं गैस के दाम

जानकारी के मुताबिक 1 मई से गैस की कीमतों और नीतियों में बदलाव संभव है। हर महीने की पहली तारीख को रेट अपडेट किए जा सकते हैं। साथ ही सिलेंडर बुकिंग के बीच अंतर बढ़ाकर 25 दिन करना अनिवार्य किया जा सकता है।

OTP आधारित डिलीवरी हो सकती है अनिवार्य

नए नियम लागू होने पर OTP आधारित डिलीवरी सिस्टम को स्थायी बनाया जा सकता है। यानी जब सिलेंडर डिलीवरी के लिए आएगा, तो रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाएगा। यह कोड डिलीवरी बॉय को बताने पर ही सिलेंडर मिलेगा, वरना डिलीवरी नहीं होगी।

अमेरिका से भी बढ़ी LPG की खरीद

कच्चे तेल की सप्लाई प्रभावित होने के बाद सरकारी तेल कंपनियां अब अमेरिका से भी अतिरिक्त LPG खरीद रही हैं। इसकी सप्लाई जून-जुलाई तक मिलने की संभावना है। भारत में रोजाना करीब 80 हजार टन LPG की जरूरत होती है, जबकि उत्पादन करीब 46 हजार टन प्रतिदिन है, इसलिए आयात जरूरी बना हुआ है।

अब कई देशों से हो रहा आयात

पहले भारत अपनी करीब 90% LPG जरूरत खाड़ी देशों—UAE, कतर और सऊदी अरब—से पूरी करता था, लेकिन अब सरकार ने रणनीति बदलते हुए आयात के स्रोत बढ़ा दिए हैं। अब अमेरिका, नॉर्वे, कनाडा, अल्जीरिया और रूस जैसे देशों से भी गैस खरीदी जा रही है।

 

Gas Rules Update :सरकार के अनुसार अब तक करीब 8 लाख टन LPG का आयात हो चुका है। हाल ही में कई जहाज भारत पहुंचे हैं, जिनमें बड़ी मात्रा में कुकिंग गैस आई है। फिलहाल सप्लाई की कमी को देखते हुए स्पॉट खरीदारी (जरूरत के हिसाब से तुरंत बाजार से खरीद) पर जोर दिया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button