Emergency Landing :दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: 232 यात्रियों वाली स्विस एयर फ्लाइट के इंजन में आग, 6 घायल; रनवे बंद

Emergency Landing :दिल्ली में शनिवार देर रात आईजीआई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टल गया। स्विस एयर की फ्लाइट LX147 ज्यूरिख के लिए उड़ान भरने वाली थी, तभी टेक-ऑफ के दौरान विमान के इंजन नंबर-1 में तकनीकी खराबी आ गई और उसमें आग लग गई। उस समय विमान की रफ्तार करीब 104 नॉट्स थी।
स्थिति को भांपते हुए पायलट ने तुरंत टेक-ऑफ रद्द कर दिया और विमान को रनवे पर ही रोक लिया। विमान में सवार 232 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए इमरजेंसी स्लाइड का इस्तेमाल किया गया।
हालांकि, स्लाइड से उतरते समय 6 यात्री घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Emergency Landing :घटना के बाद एहतियात के तौर पर रनवे नंबर-28 को बंद कर दिया गया है। वहीं, स्विस एयर ने यात्रियों की सुविधा के लिए होटल और वैकल्पिक उड़ानों का इंतजाम करने के लिए टास्क फोर्स तैनात कर दी है।



