*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:रायगढ़ जिले मे फिर घटी एक घटना..चलती ट्रक बनी आग का गोला...ड्राइवर और कंडक्टर ने कुद कर बचाई अपनी जान..क्षेत्र में फैली सनसनी..देखे वीडियो...* – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:रायगढ़ जिले मे फिर घटी एक घटना..चलती ट्रक बनी आग का गोला…ड्राइवर और कंडक्टर ने कुद कर बचाई अपनी जान..क्षेत्र में फैली सनसनी..देखे वीडियो…*

RGHNEWS प्रशान्त तिवारी  बलौदा बाजार से सीमेंट लेकर रायगढ़ की ओर आ रही ट्रक में पुसौर तहसील आफिस के करीब बोरोडिपा के पास दोपहर 3 बजे अचानक आग लग गई । चलती ट्रक में आग लगने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते ट्रक आग के गोले में तब्दील हो गई। जिससे ट्रक जलकर खाक हो गया। आग से निकलते हुए धुएं को देखकर चालक और परिचालक ने ट्रक से कूद कर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।गर्मी के समय में अक्सर यह देखा जाता है कि भारी वाहनों के पहिए घिसने के कारण फट जाती है और सड़क और टायर के बीच घर्षण से आग लग जाती है। अभी फिलहाल ट्रक में आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। अंदेशा जताया जा रहा है कि टायर फटने से से लगी है या कुछ और कारण है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button