15 फरवरी तक दिल्ली में नहीं कर सकेंगे ये काम
नई दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी में गणतंत्र दिवस (Republic day) के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था (Security System) कड़ी कर दी है. 26 जनवरी के दिन किसी तरह की अप्रिय घटना न घटे इसके लिए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किए हैं. हजारों की संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है. वहीं, जांच- प्रताल भी तेज कर दी गई है. शक होने पर संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है. जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना (Rakesh Asthana) ने मंगलवार को शहर में पैराग्लाइडर, पैरामोटर, यूएवी, हॉट एयर बैलून और पैरा-जंपिंग पर अगले महीने तक रोक लगाने का आदेश जारी किया है. यह आदेश 20 जनवरी से लागू होगा और गणतंत्र दिवस से पहले सुरक्षा कारणों से 15 फरवरी तक प्रभावी रहेगा.
खास बत यह है कि आदेश में कहा गया है कि अपराधियों पर आईपीसी की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया जाएगा. साथ ही आदेश में यह भी कहा गया है कि कुछ अपराधी या आतंकवादी पैराग्लाइडर, पैरामोटर, हैंग-ग्लाइडर जैसे उप-पारंपरिक हवाई प्लेटफार्मों का उपयोग करके आम जनता, गणमान्य व्यक्तियों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं.
हर बार RTPCR रिपोर्ट दिखाना जरूरी होगा
वहीं, कल DCP नई दिल्ली जिला पुलिस दीपक यादव ने कहा था कि सुरक्षा को देखते हुए बहुत ही पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. उनके मुताबिक, कार्यक्रम में बच्चों के आने का परमिशन नहीं है. DCP ने कहा कि 26 जनवरी के दिन दिल्ली पुलिस, पैरामिलिट्री औऱ तमाम एजेंसी फोर्सेस को मिलाकर 50 हजार जवान और अधिकारी सुरक्षा बेड़े में तैनात रहेंगे. वहीं, 2 एन्टी ड्रोन सिस्टम लगाया जा रहा है. इसके अलावा कई अत्याधुनिक उपकरणों के साथ जवान भी तैनात रहेंगे. दिल्ली पुलिस के करीब 500 अत्याधुनिक CCTV कैमरे लगाए जाएंगे. इजरायल सॉफ्टवेयर से लैश चेहरे पहचानने वाले सिस्टम भी लगाए जाएंगे. साथ ही पीएम सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों स्टाफ का हर बार RTPCR रिपोर्ट दिखाना जरूरी होगा.



