1 May Rule Change: 1 मई से LPG से लेकर क्रेडिट कार्ड तक देशभर में होंगे 6 बड़े बदलाव!... जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर – RGH NEWS
बिजनेस

1 May Rule Change: 1 मई से LPG से लेकर क्रेडिट कार्ड तक देशभर में होंगे 6 बड़े बदलाव!… जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

1 May Rule Change अप्रैल का महीना खत्म होते ही मई की शुरुआत कई बड़े बदलावों के साथ होने जा रही है। 1 मई 2026 से लागू होने वाले ये नए नियम आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और उनके जेब खर्चों पर सीधा असर डाल सकते हैं। गैस सिलेंडर की कीमतों से लेकर बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड और ऑनलाइन गेमिंग तक कई अहम बदलाव होंगे। ऐसे में आइए जानते हैं होने वाले 5 बड़े बदलाव के बारे में।

 

 

LPG सिलेंडर के दाम और डिलीवरी सिस्टम में बदलाव

हर महीने की तरह 1 मई को भी LPG सिलेंडर के नए रेट जारी होंगे। इसका असर घर की रसोई से लेकर होटल-रेस्टोरेंट तक पड़ेगा। बता दें कि पिछले महीने कीमतें बढ़ी थीं, ऐसे में इस बार भी बदलाव की संभावना है। इसके साथ ही, सिलेंडर डिलीवरी सिस्टम में भी बदलाव हो सकता है। जैसे OTP बेस्ड डिलीवरी को स्थायी किया जा सकता है और बुकिंग के नियम (लॉक-इन पीरियड) में बदलाव संभव है।

 

ATF और CNG-PNG की कीमतों में बदलाव

 

तेल कंपनियां एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) यानी हवाई ईंधन के नए रेट जारी कर सकती हैं। इसके साथ ही CNG और PNG की कीमतों में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। यानी हवाई सफर से लेकर सड़क पर चलने वाले वाहनों तक, सभी पर इसका असर पड़ सकता है।

 

SBI Credit Card यूजर्स के लिए नए चार्ज

State Bank of India (SBI) के क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए कल यानी 1 मई से कुछ नियम बदलने जा रहे हैं। जिसमें लेट पेमेंट चार्ज में बदलाव किया गया है। ₹100 से ₹500 तक बकाया पर ₹100 चार्ज लगेगा। इसके साथ ही ₹500 से ₹1000 तक बकाया पर ₹500 चार्ज होगा। इसके साथ ही BPCL SBI कार्ड की एनुअल फीस रिवर्सल के लिए अब सालाना खर्च की सीमा 50,000 से बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दी गई है।

 

 

Online Gaming पर सख्ती

 

1 मई से ऑनलाइन गेमिंग सेक्टर में नए नियम लागू होंगे। Online Gaming Authority of India (OGAI) का गठन किया जाएगा। जो इस सेक्टर की निगरानी करेगा। गेम्स को तीन कैटेगरी पहला Online Money Games, दूसरा Social Games और तीसरा E-Sports में बांटा जाएगा। जिन प्लेटफॉर्म्स पर पैसों से जुड़े गेम होते हैं, उनके लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी होगा और यूजर्स के ट्रांजैक्शन पर नजर रखी जाएगी।

 

ये भी पढ़ें:Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में ED की रेड, बिल्डर-कारोबारी के ठिकानों पर दबिश

 

मई में ज्यादा Bank Holidays

 

1 May Rule Changeअगर बैंक से जुड़े काम हैं तो पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक करें। Reserve Bank of India (RBI) के कैलेंडर के अनुसार मई में कई छुट्टियां रहेंगी वीकेंड के अलावा लेबर डे, रविंद्रनाथ टैगोर जयंती और ईद-उल-अजहा जैसे मौके शामिल हैं। हालांकि, इस दौरान आप ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए अपने काम आसानी से निपटा सकते हैं।

 

शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका

1 मई से लागू ये बदलाव आपके रोजमर्रा के खर्च और प्लानिंग को प्रभावित कर सकते हैं, इसलिए पहले से जानकारी रखना फायदेमंद रहेगा।

 

Related Articles

Back to top button