PM Kisan 24th Installment Update: किसानों को मिली बड़ी खुशखबरी! दिवाली से पहले आएंगे 2,000 रुपये! तुरंत चेक करें पीएम किसान का स्टेटस

PM Kisan 24th Installment Update
सरकार दिवाली 2026 से पहले प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी करने की तैयारी कर रही है। यह आगामी भुगतान देशभर के लाखों किसानों को वित्तीय राहत और समर्थन प्रदान करने का लक्ष्य रखता है, ताकि वे त्योहार को अधिक आनंद और स्थिरता के साथ मना सकें।
किसानों के बैंक खातों में 2,000 रुपये की यह राशि सीधे डीबीटी के जरिए ट्रांसफर की जाएगी. लेकिन इस बात का ध्यान दें – ई-केवाईसी भू-सत्यापन न होने या बैंक खाते में गड़बड़ी के कारण लाखों किसानों का नाम लाभार्थी सूची से काटा जा चुका है.
यदि आप चाहते हैं कि बिना किसी रुकावट के 2,000 रुपये आपके खाते में आएं, तो घर बैठे तुरंत ये तीन जरूरी काम निपटा लें.
बिना OTP या बायोमेट्रिक के घर बैठे ऐसे करें e-KYC
सरकार ने ई-केवाईसी की प्रक्रिया को अब बिल्कुल सरल बना दिया है. इसमें अब आपको सीएससी केंद्र जाने या फिंगरप्रिंट लगाने की आवश्यकता नहीं है. बल्कि आप अपने मोबाइल के कैमरे से चेहरे का सत्यापन करके भी ई-केवाईसी पूरा कर सकते हैं:
- गूगल प्ले स्टोर से PM KISAN GOI आधिकारिक ऐप डाउनलोड करें.
- ऐप में अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार नंबर (Aadhaar Number) के जरिए लॉगिन करें.
- होम पेज पर दिए गए e-KYC या Face Authentication ऑप्शन पर क्लिक करें.
- अपना चेहरा कैमरे के सामने सीधा रखें और अपनी पलकें झपकाएं (Blink).
- स्कैन पूरा होते ही स्क्रीन पर e-KYC Successfully Completed का मैसेज आ जाएगा.

ऑनलाइन स्टेटस चेक करें: इन 3 जगहों पर होना चाहिए YES
आपकी किस्त आएगी या नहीं, यह जानने के लिए अपने मोबाइल से स्टेटस चेक करें:
- पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.
- Know Your Status (अपना स्टेटस जानें) के विकल्प पर क्लिक करें.
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड डालकर Get Data पर क्लिक करें.
- Land Seeding (भूमि सत्यापन): YES होना अनिवार्य है.
- e-KYC Status: YES होना चाहिए.
- Aadhaar Bank Account Seeded Status: YES लिखा होना चाहिए.
ध्यान रहे यदि इनमें से किसी भी विकल्प के आगे NO लिखा है, तो आपकी 24वीं किस्त रुक सकती है. ऐसी स्थिति में आप तुरंत नजदीकी कृषि विभाग कार्यालय या अपने बैंक जाकर इसे पुनः सुधरवाएं.
बैंक खाते को आधार और DBT से लिंक कराएं
यदि आपका बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है या बैंक में डीबीटी एक्टिवेट नहीं है, तो सरकार द्वारा भेजा गया पैसा आपके खाते में क्रेडिट नहीं हो पाएगा. जिसके लिए आप अपने नजदीकी बैंक शाखा जाकर यह सुनिश्चित करें कि आपका खाता डीबीटी-इनेबल्ड है
PM Kisan 24th Installment Update
वैसे तो आप सभी जानते है की दिवाली का त्योहार सामने है और खेती-किसानी के खर्चों के बीच 2,000 रुपये की यह किस्त बहुत बड़ी रकम साबित होगी. लाभ उठाने के लिए आज ही अपना स्मार्टफोन उठाएं, पीएम किसान ऐप/पोर्टल पर जाकर अपना ई-केवाईसी और एलिजिबिलिटी स्टेटस चेक करें ताकि आपके 2,000 रुपये सीधे आपके बैंक खाते में पहुंचे.