Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में ED की रेड, बिल्डर-कारोबारी के ठिकानों पर दबिश

Chhattisgarh news छत्तीसगढ़ के दुर्ग और बिलासपुर शहर में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी की है। दुर्ग शहर में अमर इंफ्रा के डायेरक्टर और बीजेपी नेता चतुर्भुज राठी के महेश कालोनी स्थित निवास और ऑफिस पर रेड मारी है। टीम वहां पर कंपनी के दस्तावेज और कागजात खंगाल रही है। ईडी भिलाई-3 के विश्वदीप कॉलोनी निवासी गोविंद मंडल के घर और फैक्ट्री में भी दबिश देकर जांच कर रही है। इसके साथ ही बिलासपुर में सर्राफा कारोबारी विवेक अग्रवाल के घर और सदर बाजार के श्रीराम ज्वेलर्स पर भी ईडी ने दबिश दी है।
बताया जाता है कि यह कार्रवाई शराब घोटाले के फरार आरोपी विकास अग्रवाल के सिंडिकेट से जुड़े तार खंगालने के लिए हो रही है। क्योंकि वह शराब कारोबारी अनवर ढेबर का करीबी है। इसके साथ ही विवेक अग्रवाल का भाई भी बताया जाता है। चर्चा यह भी है कि यह मामला भारतमाला परियोजना से भी जुड़ा है
बता दें कि बीजेपी नेता चतुर्भुज राठी अमर इंफ्रा के संचालक हैं। हाल ही में उनके कोयला कारोबार में भी उतरने की बात कही जा रही है। चतुर्भुज राठी ने साल 1986 में अमर बिल्डर्स को एकल स्वामित्व के रूप में कंपनी की नींव रखी। अपने कार्यक्षेत्र का विस्तार किया और देशभर में बड़ी परियोजनाओं पर काम कर रहे हैं।
Chhattisgarh newsवहीं ईडी की टीम ने बिलासपुर में भी दबिश देकर शहर के बड़े सराफा कारोबारी विवेक अग्रवाल के घर और दुकान पर सुबह से कागजातों की छानबीन कर रही है। उनकी मध्यनगरी चौक में श्रीराम ज्वेलर्स के नाम से ज्वेलरी शॉप है।


