07 से चलता था प्यार मोहब्बत… शादी का प्रलोभन देकर फिर बनाया शारीरिक संबंध… रायगढ़ पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर भेजी रिमांड पर – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

07 से चलता था प्यार मोहब्बत… शादी का प्रलोभन देकर फिर बनाया शारीरिक संबंध… रायगढ़ पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर भेजी रिमांड पर

शादी का प्रलोभन देकर युवती का शारीरिक शोषण…..

● #धरमजयगढ़ पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर भेजी रिमांड पर, आरोपी सलाखों के पीछे….

रायगढ़ । दिनांक 12/11/2021 को थानाक्षेत्र की युवती द्वारा हुकराडीपा (तमनार) के विनय सिदार के द्वारा शादी का प्रलोभन देकर करीब 7 साल से शारीरिक शोषण करने एवं जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट थाने में रिपोर्ट करने पर दर्ज करायी थी ।

रिपोर्ट दर्ज के बाद से लगातार धरमजयगढ़ पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिये दबिश दिया जा रहा था जिसे आज तमनार से गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया , आरोपी के विरूद्ध माननीय जेएमएफसी द्वारा जेल वारंट जारी किये जाने पर आरोपी को जेल दाखिल कराया गया है ।

पीड़िता दिनांक 12/11/2021 को थाना धरमजयगढ़ में लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कर बताई कि विनय सिदार को पिछले 07 साल पहले से जानती है । विनय इसके गांव आता जाता था । युवती बताई कि विनय प्रेम करता हूं कहकर पहले शादी का प्रस्ताव रखा था पर उस समय शादी के लिये तैयार नहीं थी । इसी बीच एक दिन विनय रात में आकर शारीरिक संबंध बनाया, उसके बाद से शारीरिक संबंध बनाता रहा है । जब विनय को शादी करने बोली तो अपनी दीदी की शादी के बाद शादी करूंगा बोला पर अब शादी से इंकार कर रहा है और जान से मारकर धमकी दे रहा है । धरमजयगढ़ पुलिस आरोपी विनय सिदार पिता छत्तर सिदार उम्र 25 साल निवासी हुंकरोडिपा थाना तमनार को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है , जहां से उसे जेल दाखिल किया गया है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button