दिल दहला देने वाली घटना: लव मैरिज से नाराज पिता बना वहशी दरिंदा,बेटी के साथ किया क्रूरता की सारी हदें पार – RGH NEWS
देश

दिल दहला देने वाली घटना: लव मैरिज से नाराज पिता बना वहशी दरिंदा,बेटी के साथ किया क्रूरता की सारी हदें पार

भोपाल: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में एक पिता ऑनर किलिंग में क्रूरता की हदों को पार कर गया. दूसरे समाज के लड़के के साथ भागकर बेटी ने शादी क्या की, पिता ने बेटी से पहले रेप किया और फिर गला घोंटकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी और उसके बेटे को हिरासत में ले लिया है.

मामला राजधानी के रातीबढ़ पुलिस थाना क्षेत्र का है. यहां के समसगढ़ के जंगल में रविवार को एक महिला और बच्चे का शव मिला था, पुलिस ने हुलिए के आधार पर कुछ लोगों के सहारे महिला की पहचान की. उसके बाद से लगातार जांच चल रही थी, आखिकार पुलिस आरोपी तक पहुंचने में सफल रही.

पुलिस के अनुसार आरोपी की बेटी ने भागकर दूसरे समाज के युवक के साथ शादी की थी, इसी बात से वह नाराज था. बेटी घर से भागकर रायपुर में रहने लगी थी. पिछले दिनों दीपावली के समय वह भोपाल आई थी. पिता को यह जानकारी अपनी बड़ी बेटी से मिली थी.

पुलिस के मुताबिक आरोपी को उसकी बड़ी बेटी ने बताया कि छोटी बेटी का आठ माह का बच्चा है और उसकी मौत हो गई है. यह बात सुनकर वह उसके पास पहुंचा और नवजात के अंतिम संस्कार का बहाना बनाकर उसे जंगल में ले गया. इस दौरान महिला का भाई भी साथ था. जहां उसने बेटी को धमकाया और उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पिता ओर उसके बेटे को हिरासत में ले लिया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button