रायगढ़
✍RGHNEWS ब्रेकिंग / रायगढ़ में मिले फिर दो कोरोना पॉजिटिव , अब रायगढ़ में 04 एक्टिव केस✍
रायगढ़ में दो और कोरोना पॉजिटिव मिले है दोनों युवक हाल ही में मुंबई से लौटा थे और उन्हें रायगढ़ के क्वारंटीन में रखा गया था। जानकारी के अनुसार इनमें रायगढ़ के श्रमिक धरमजयगढ़ का रहने वाला है, लेकिन उसे रायगढ़ में ही क्वारंटीन में रखा गया था।
जानकारी के अनुसार मुंबई से लौटने के बाद दोनों युवक का सैंपल लिया गया था और रायगढ़ मेडिकल कालेज में टेस्ट के लिए भेजा गया था। रायगढ़ के लैब में दोनों की रिपोर्ट पॉजेटिव आयी है।
इस केस के साथ ही प्रदेश में कोरोना पॉजेटिव मरीजों की संख्या बढ़कर अब 104 पहुंच गयी है, वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर अब 44 हो गयी है। प्रदेश में 59 मरीज स्वस्थ्य होकर अब अपने घरों में लौट चुके हैं।