छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

✍RGHNEWS ब्रेकिंग – ग्रीन जोन से ऑरेंज जोन में आया रायगढ़ , जानिए आपका जिला कौन से जोन में …पढे पूरी ख़बर✍

रायपुर ॥ राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश के सभी विकासखंडों को रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में वर्गीकृत किया है। विभाग द्वारा इस संबंध में अधिसूचना आज जारी कर दी गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रदेश के सभी विकासखंडों और शहरी क्षेत्रों में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या, इनके दोगुने होने की दर तथा प्रति एक लाख जनसंख्या पर सैंपल जांच के आधार पर उन्हें रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में वर्गीकृत किया गया है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा 22 मई की स्थिति के आधार पर यह वर्गीकरण किया गया है। इसे हर सोमवार को अद्यतन किया जाएगा। विभाग ने कलेक्टरों एवं जिला दंडाधिकारियों द्वारा घोषित कोविड-19 प्रभावित कंटेमेंट जोन की सूची भी जारी की है।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button