छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News : सेवा संकल्प से मिली नई जिंदगी, मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना बनी राजेन्द्र प्रसाद का सहारा

Cg News :  रायपुर, 20 सितंबर 2026

सेवा संकल्प अभियान की भावना तब सार्थक होती है, जब जरूरत के समय शासन की संवेदनशील पहल किसी व्यक्ति के जीवन में नई उम्मीद बनकर पहुंचे। बलरामपुर जिला के ग्राम पस्ता निवासी 63 वर्षीय श्री राजेन्द्र प्रसाद की कहानी इसका उदाहरण है।

छोटी जोत के किसान श्री राजेन्द्र प्रसाद को फरवरी 2026 में तेज कमर दर्द की शिकायत हुई। अम्बिकापुर में उपचार के बाद भी राहत नहीं मिलने पर परिजन उन्हें रायपुर के बालको हॉस्पिटल ले गए। जांच में मल्टीपल मायलोमा नामक कैंसर की पुष्टि हुई। लगभग 15 लाख रुपये के उपचार का खर्च सुनकर परिवार के सामने बड़ी आर्थिक चुनौती खड़ी हो गई।

ऐसे समय में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना उनके लिए सहारा बनी। योजना के अंतर्गत सहायता मिलने से बालको हॉस्पिटल में उनका उपचार शुरू हुआ और लगभग 15 लाख रुपये का पूरा उपचार निःशुल्क हुआ। परिवार को अपनी जेब से एक भी रुपया खर्च नहीं करना पड़ा।

उपचार के बाद श्री राजेन्द्र प्रसाद स्वस्थ होकर अपने गांव लौट आए हैं। उन्होंने शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योजना ने उन्हें उपचार के साथ परिवार को बड़े आर्थिक संकट और कर्ज से भी बचाया।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button