*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:-MP में डेल्टा प्लस वैरिएंट से पहली माैत,मध्यप्रदेश समेत 3 राज्यों को सतर्क रहने की सलाह* – RGH NEWS
स्वास्थ्य

*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:-MP में डेल्टा प्लस वैरिएंट से पहली माैत,मध्यप्रदेश समेत 3 राज्यों को सतर्क रहने की सलाह*

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के कमजोर पड़ने के बाद अब इसके डेल्टा प्लस वैरिएंट का खतरा बढ़ता जा रहा है। मध्यप्रदेश के उज्जैन में इस वैरिएंट से पहली माैत की पुष्टि हुई है। प्रदेश में अब तक इसके 5 केस सामने आ चुके हैं।

उज्जैन के कलेक्टर आशीष सिंह ने ने बताया कि मध्य प्रदेश में डेल्टा प्लस के 5 मामले सामने आए हैं। इसमें भोपाल में 3 और उज्जैन में 2 मामले हैं। इसमें से उज्जैन के एक मरीज की मौत की पुष्टि हो चुकी है। जिस महिला की मौत हुई है, उसे टीका नहीं लगा था। महिला के पति ठीक हैं, जिन्हें टीका लग चुका था।

4 मरीज ठीक हो चुके हैं
राज्य सरकार की ओर से जानकारी दी गई कि मप्र में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वैरिएंट के 5 में से 4 मरीज कोरोना से स्वस्थ हो चुके हैं और घर पर हैं। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि डेल्टा प्लस वैरिएंट के 5 मामले सामने आए हैं। इसको लेकर राज्य स्तर पर समीक्षा की जाएगी। प्रदेश में डेल्टा प्लस से एक मौत हुई है।

इसमें यह बात सामने आई है कि जिन्हें कोरोना वैक्सीन लग चुकी थी, वो डेल्टा प्लस को भी हराने में कामयाब हुए। सारंग ने कहा कि डेल्टा प्लस वैरिएंट से उज्जैन में एक मरीज की मौत हुई, उनको कोरोना की वैक्सीन नहीं लगी थी। बाकी चार मरीजों को पहले टीके लग चुके थे और अब वे स्वस्थ हैं।

मध्यप्रदेश समेत 3 राज्यों को सतर्क रहने की सलाह
केंद्र सरकार ने मंगलवार को ही डेल्टा प्लस को वैरिएंट ऑफ कंसर्न घोषित किया है। यानी की इसे गंभीर श्रेणी में रखा गया है। हेल्थ मिनिस्ट्री ने मध्यप्रदेश, केरल और महाराष्ट्र सरकार को विशेष सतकर्ता बरतने की सलाह दी है। राज्य सरकार को केन्द्र द्वारा अलर्ट करने के एक दिन बाद भी ग्राउंड पर काम कर रहे डॉक्टरों को कोई दिशा निर्देश ही नहीं मिले हैं।

इस मामले में हमीदिया अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर लोकेन्द्र दवे से बात कि तो उन्होंने कहा कि हमारे अस्पताल में इलाज को लेकर पूरी तैयारी है। अभी डेल्टा प्ल्स को लेकर सरकार की तरफ से अलग से कोई निर्देश नहीं मिले हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button