छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग: सावधान! छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट…छत्तीसगढ़ के इन जिलों में होगी जोरदार बारिश…मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी…*

प्रदेश में आने वाले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश की चेतावनी रायपुर मौसम विभाग ने जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के 10 जिलो में जोरदार बारिश होगी। जिन जिलों में अलर्ट जारी किया गया हैं उनमें राजनांदगांव, कांकेर, कोंडागांव, बस्तर, नारायणपुर, धमतरी, गरियाबंद, बालोद, दुर्ग व महासमुंद जिला शामिल है।
वहीं 1 जून की बात की जाये तो प्रदेश मेें कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गयी।



