कोरबा

*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:- वो रोती रही…गिड़गिड़ाती रही .. फिर भी नहीं किया कोई मदद… घटना ऐसी कि हैवानियत शरमा जाए, बाप और बेटी के सामने 6 युवको ने किया गैंगरेप….*

RGHNEWS कोरबा ये सिर्फ बलात्कार नहीं…..ये सिर्फ हत्या नहीं …. हैवानियत की इंतहा है। ….वो रोती रही…गिड़गिड़ाती रही ….मदद की गुहार लगाती रही….लेकिन हवसी दरिंदों ने एक नहीं सुनी। कोरबा के लेमरू में पहाड़ी कोरबा जनजाति  साथ पापियों ने शुक्रवार की जो कुछ किया उसे सुनकर आप भी कांप उठेंगे।  16 साल की किशोरी बाला अपनी 4 साल की मासूम बच्ची और पिता के साथ घर लौटने के दौरान हैवानों के चुंगल में फंस गयी।

दरअसल लेमरू के जंगल में पुलिस को आज लाश मिलने की शिकायत मिली थी। पुलिस सूचना के बाद जब तत्काल मौके पर पहुंची तो वहां एक 55 साल के व्यक्ति की लाश पड़ी मिली। उस व्यक्ति की लाश के ही कुछ दूरी पर चार साल की उसकी नतिनी का भी शव पड़ा था। शव को जब ले जाया जा रहा था, तभी पुलिस को कराहने की भी आवाज सुनायी पड़ी, जिसके बाद पुलिस ने जब आसपास खोजबीन की, तो युवती भी बुरी हालत में मिली। अस्त-व्यस्त हालत और बुरी तरह से जख्मी होने के बाद भी लड़की की सांसे चल रही थी

पुलिस ने तत्काल उसे जिला अस्पताल में पहुंचाने की तैयारी की, लेकिन रास्ते में ही बच्ची ने दम तोड़ दिया। पुलिस इसे प्रथम दृष्टिया पैसे का लेनदेन का मामला मानकर चल रही थी। लेकिन अब मामला दूसरी दिशा की तरफ बढ़ता दिख रहा है। सूत्रों के मुताबिक लड़की से रेप को लेकर ही पहले उसके पिता और बेटी को मौत के घाट उतारा गया और फिर लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसे भी जंगल में पत्थरों से दबा दिया गया। पुलिस सूत्रों के ने तसदीक की है कि युवकों ने घटना में संलिप्तता स्वीकार कर ली है

 

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button