छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग: देखिये आज छत्तीसगढ़ में क्या है कोरोना का हाल….देखे कहाँ कितने मिले मरीज और कहाँ हुई मौत….*

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज 244 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 364 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 24 घंटे में 4 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 13431 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है।आज 244 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9 लाख 93 हजार 289 हो गई है। छत्तीसगढ़ में अब तक 9 लाख 73 हजार 262 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 6,596 हो गई है। आज कवर्धा और बेमेतरा में एक भी मरीज नहीं मिला है।



