छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ के इन जिलों में बड़ी तेजी से बढ़ रहा है कोरोना….वहीं रायगढ़ जिले मे आज सर्वाधिक मौत… देखिये अपने प्रदेश का क्या है हाल….*

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार दूसरे दिन कोरोना मरीजों का आंकड़ा 500 से कम रहा। अच्छी बात ये है कि प्रदेश में संक्रमण की रफ्तार काफी कम हो गयी है। एक्टिव केस जहां अब 8564 रह गये हैं, तो वहीं कोरोना मरीजों के स्वस्थ्य होने की संख्या भी बढ़ी है। आज प्रदेश में कुल 1116 स्वस्थ्य हुए हैं। वहीं 8 लोगों की मौत भी हुई है।बस्तर में लगातार कोरोना का सक्रमण बढ़ रहा है। बीजापुर में आज सर्वाधिक 65 नये कोरोना के मरीज मिले हैं, वहीं सुकमा में 40 संक्रमित आये हैं। रायगढ़ में आज सर्वाधिक 2 मरीजों की मौत हुई है



