*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:-छत्तीसगढ़ में टॉप पर रहा रायगढ़ जिला ,अब रायगढ़ जिले में कोरोना हुआ आउट ऑफ कंट्रोल देखें रायगढ़ सहित पूरे प्रदेश का रिपोर्ट…*

rghnews prashant tiwari छत्तीसगढ़ में लगातार दूसरे दिन मौत और मरीज के आंकड़े कम हुए है। प्रदेश में आज 24 घंटे में 208 लोगों की मौत हुई है, जो पिछले एक सप्ताह का सबसे कम आंकड़ा है। प्रदेश में आज 13628 नये केस आये है। जो कल की तुलना में कम हैं।
हालांकि एक्टिव मरीजों की संख्या में कमी नहीं आयी है। प्रदेश में कुल एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 1.31 से ज्यादा अब भी बना हुआ है। अच्छी बात ये है कि प्रदेश में आज 13 हज़ार 39 मरीज कोरोना से स्वस्थ्य भी हुए हैं।
रायगढ़ में आज सर्वाधिक कोरोना मरीज मिले हैं। रायगढ़ में 1238 नए केस आये है, जबकि जांजगीर में 1144 नये केस मिले हैं। रायपुर में 818, दुर्ग में 443, बिलासपुर में 605, सरगुजा में 542 नये मरीज मिले हैं।
इन जिलों में कोरोना ज्यादा केस
आज रायपुर में 808 कोरोना केस सामने आए है. दुर्ग में 443, राजनांदगांव में 506, बिलासपुर में 605, कोरबा में 801, बेमेतरा में 192, कोरिया में 589, कांकेर में 452, कवर्धा में 450, धमतरी में 430, बालौदाबाजार में 711, महासमुंद में 454, गरियाबंद में 290, सरगुजा में 542, रायगढ़ में 1238, जांजगीर में 1144 कोरोना मरीज मिले हैं.
कई जिलों में कोरोना से अधिक मौतें
रायपुर में कोरोना वायरस से 40 लोगों की मौत हुई है. बिलासपुर में 30, दुर्ग में 11, बालौदाबाजार में 6, जांजगीर में 20, महासंमुद-बालोद-धमतरी में 6-6, रायगढ़ में 14, कोरबा में 15, कवर्धा में 8, जीपीएम में 7 मरीज की कोरोना से मौत हुई है. प्रदेश में मौतों का कहर जारी है.



