*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:- छत्तीसगढ़ के इस जिले में कट्टे की नोक पर लूट की कोशिश, जाने पूरी मामला...!!!* – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:- छत्तीसगढ़ के इस जिले में कट्टे की नोक पर लूट की कोशिश, जाने पूरी मामला…!!!*

 

RGHNEWS प्रशांत तिवारी महासमुंद 16 सितंबर 2021। छत्तीसगढ़ के पिथौरा में बाइक और कार सवार हथियारबंद लोगों ने एक बड़ी घटना को अंजाम देने की कोशिश की है। कट्टा पकड़े पांच से छह आरोपियों ने पार्सल से भरी अमेजन कंपनी के कटेनर को अपना निशाना बनाया था, ये तो गनीमत रही कि, ड्रायवर ने समय रहते अपनी सुझबुझ दिखाई और इस बड़ी घटना को होने से पहले ही विफल कर दिया।
जानकारी के मुताबिक घटना पिथौरा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-53 की है। 15 सितंबर को कोलकाता से अमेजन कंपनी का पार्सल लेकर एक कंटेनर रायपुर लाया जा रहा था। इस दौरान पिथौरा के ग्राम

टप्पासेवैया के पास रात साढ़े 10 बजे के करीब मोटर सायकल और एक इनोवा में सवार कुछ युवक कंटेनर वाहन का पीछा करने लगे। साथ ही कंटेनर को रोकने की कोशिश भी करने लगे। इस बीच जब ड्रायवर ने गाड़ी नहीं रोकी तो बाइक के पीछे बैठा एक युवक अपने पास रखे कट्टे से फायरिंग करने लगा।
आरोपियों के हाथ में कट्टा देख कंटेनर का ड्रायवर तेज रफ्तार से वाहन को चलाते हुए सीधे ढांक टोल प्लाजा पहुंचा।

यहां पर गांड़ी रोकर पीछे देखा तो कार और बाइक सवार सभी आरोपी वापस जा रहे थे। इसके बाद ड्रायवर ने डायल 112 को फोन कर इसकी शिकायत पिथौरा थाने में दर्ज कराई। ड्रायवर की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ 398, 25ARM के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button