मनोरंजन

*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:- क्या फिर से इस जिले में लगाया जा सकता है लॉकडाउन?…जानिए उप मुख्यमंत्री ने क्या कहा…!!!*

RGHNEWS प्रशांत तिवारी महाराष्ट्र के कुछ जिलों में कोविड-19 मामलों में वृद्धि को ‘खतरनाक’ बताते हुए, उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने सोमवार को लोगों को आगाह किया कि सरकार कुछ ‘कठोर फैसले’ ले सकती है और इसके लिए लोगों को तैयार रहना चाहिए। पूर्वी महाराष्ट्र में विदर्भ क्षेत्र के कुछ जिलों, खासकर अमरावती और नागपुर, तथा उत्तर महाराष्ट्र के नासिक में पिछले कुछ दिनों में संक्रमण के नए मामलों की संख्या बढ़ी है। पत्रकारों से बात करते हुए, पवार ने लोगों को महामारी से बचने के लिए उपयुक्त व्यवहार का पालन नहीं करने और दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने पर नाराजगी व्यक्त की।

हमने देखा है कि महामारी की दूसरी लहर के मद्देनजर दुनिया के कई हिस्सों में फिर से लॉकडाउन लगाया गया।

पवार ने कहा कि इस मुद्दे पर आज रात मुंबई में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा, ‘कठोर फैसले लिए जा सकते हैं और लोगों को तैयार रहना चाहिए। यदि समय पर कुछ फैसले नहीं लिए गए तो हमें बाद में भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।’ महाराष्ट्र सरकार के अनुसार, राज्य में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 4,092 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 20,64,278 तक पहुंच गए, जबकि 40 और मौतें होने से राज्य में मृतकों की संख्या 51,529 तक पहुंच गई।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button