खेल

IND vs JPN: BCCI ने ऐतिहासिक T20I का किया ऐलान; क्रिकेट के मैदान पर पहली बार आमने-सामने होंगे भारत और जापान, इस दिन होगा T20 मैच

IND vs JPN भारत और जापान की क्रिकेट टीम पहली बार इंटरनेशनल क्रिकेट में एक ऐतिहासिक मेंस T20I मैच में आमने-सामने होंगे। जापान क्रिकेट एसोसिएशन (JCA) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक बयान में पुष्टि की है कि दोनों देशों की मेंस टीमें 22 सितंबर को तोचिगी प्रान्त के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर T20I मैच खेलेंगी।

 

 

भारत-जापान राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के जश्न की शुरुआत के तौर पर दोनों देशों की टीमें यह T20 इंटरनेशनल मैच खेलेंगी। यह पहल जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुई शिखर वार्ता के दौरान हुए समझौते से शुरू हुई है।

 

 

इसका मकसद खेल के क्षेत्र में भारत और जापान के बीच लोगों के आपसी आदान-प्रदान और सहयोग को बढ़ावा देना है, साथ ही 2036 में ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी करने की भारत की महत्वाकांक्षा को भी ध्यान में रखना है।

 

एशियाई खेलों में हिस्‍सा लेंगी

दोनों टीमें 2026 एशियाई खेलों में मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी। जहां जापान ग्रुप स्टेज में खेलेगा, वहीं भारत सीधे क्वार्टर-फाइनल राउंड में खेलेगा। इस साल की शुरुआत में ICC मेंस T20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद, भारत इस मुकाबले को एशियन गेम्स से पहले एक जरूरी वॉर्म-अप के तौर पर देखेगा। वहीं जापान दुनिया के कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों के खिलाफ खेलकर अनुभव हासिल करने की कोशिश करेगा।

 

BCCI के सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने कहा, “BCCI इस ऐतिहासिक मौके का हिस्सा बनकर खुश है, क्योंकि भारत और जापान की मेंस टीमें जापान में एक खास T20 इंटरनेशनल मैच के लिए एक साथ आ रही हैं।”

 

उन्‍होंने कहा, “यह क्रिकेट के लिए एक अहम पल है, क्योंकि इससे भारतीय टीम एक नई जगह पर जा रही है और जापान व पूर्वी एशिया में ज्‍यादा लोगों तक इस खेल को पहुंचाने का मौका मिल रहा है।”

 

 

read more Terrorist killed in J&K: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर

 

IND vs JPN के CEO नाओकी मियाजी ने भी इस मौके और जापान में क्रिकेट के लिए इसके महत्व पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, “मौजूदा वर्ल्ड चैंपियंस को जापान में क्रिकेट के घरेलू मैदान पर बुला पाना हमारी एसोसिएशन के लिए एक यादगार पल है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button