*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:- कोतरा रोड थाना क्षेत्र में जोरदार एक्सीडेंट, आज रायगढ़ जिले में तीसरा घटना...!!!* – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:- कोतरा रोड थाना क्षेत्र में जोरदार एक्सीडेंट, आज रायगढ़ जिले में तीसरा घटना…!!!*

RGHNEWS  प्रशांत तिवारी रायगढ़।जिले के लिए आज का दिन ब्लैक डे रहा है। आज लगातार शहर की सड़कों पर यमदूत बन कर दौड़ रहे वाहनों की चपेट में आने से तीसरी मौत हुई है। हादसे की एक और खबर कुछ घंटे पहले कोतरा रोड थाना क्षेत्र के जोरापाली चौक एनएच से आई है।

टैंकर पिकअप वाहन और बाइक सवार के बीच जबरदस्त भिड़ंत हुई है। मौके पर एक व्यक्ति की मौत हो गई है तो एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।जिसे उपचार हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया है।

सूचना मिलते ही कोतरा रोड पेट्रोलिंग प्रभारी प्रेम सिदार एवं उनके टीम मौके पर पहुंचे  मौके पर पहुंचकर शव को जिला अस्पताल भिजवाया है । घायल व्यक्ति व मृतक का नाम पता नहीं चल पाया है।

जानकारी मिलने पर आगे अपडेट की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button