मनोरंजन

*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:- आखिर क्यों एक्टर खेसारीलाल ने दी सुसाईड की धमकी…खेसारीलाल के इस बयान पर हड़कंप…*

RGHNEWS मुंबई 18 भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने एक वीडियो जारी करते हुए अप्रत्यक्ष रूप से सुसाइड करने की धमकी दी है. हालांकि उन्होंने साथ ही ये भी कह दिया है कि वह इतने कमजोर नहीं हैं और वह हालातों का सामना करना जानते हैं. वीडियो में खेसारी लाल यादव ने कहा- खेसारी का ये भी कहना है कि उनके पीछे भोजपुरी इंडस्ट्री के कई लोग पड़े हुए हैं.

उन्होंने कहा कि वो 2011 से आए हैं तभी से वो कई लोगों को चुभ रहे हैं. खेसारी ने कहा- जैसा बॉलीवुड इंडस्ट्री में सुशांत सिंह राजपूत के साथ बर्ताव हुआ है, वैसा ही मेरे साथ भी हो रहा है लेकिन मैं कमजोर नहीं हूं ऐसा कदम नहीं उठाऊंगाखेसारी ने कहा, “आपकी बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है, लेकिन मैंने आपके लिए बहुत कुछ किया है इसलिए मुझसे प्यार करो प्लीज. मैं उतना बुरा नहीं हूं जितना आप सोच रहे हैं.

वहीं इस बयान को लेकर खेसारी ने काजल पर तंज कसते हुए कहा- संघर्ष में मेरी कोई उपलब्धि नहीं थी लेकिन अगर उसके बाद कोई फिल्म हिट हो जाती तो मुझे भी अच्छा लगता. मुझे बड़ी खुशी होती अगर ऐसा होता कि खेसारी के बाद कोई फिल्म हिट हो गई.

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button