स्वास्थ्य

*✍️RGH NEWS ब्रेकिंग:- प्रदेश में 14 नये कोरोना के मरीज मिले,प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या अब अब तक पढ़े पूरी खबर✍️*

 

RGH NEWS प्रशांत तिवारी रायपुर 3 मई 2020। कोरोना से जुड़ी प्रदेश के लिए एक बुरी खबर आ रही है। प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 50 से पार कर गयी है। आज देर शाम प्रदेश में 14 नये कोरोना के मरीज मिले हैं। इन मरीजों में 8 दुर्ग और 6 कर्वधा के हैं। कवर्धा कलेक्टर अवनीश शरण ने NPG से इस बात की पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक सभी मरीज हैदराबाद से आये थे, जिन्हें जिला प्रशासन की तरफ से क्वारंटीन करके रखा गया था। कराये गये उन तमाम लोगों की जांच में 8 लोगों पाजेटिव पाये गये हैं। इन सभी को कबीरधाम के रेंगाखार क्वांरटीन सेंटर में रखा गया था।

 

वहीं दुर्ग में 8 नये मरीज मिले हैं। आईजी विवेकानंद सिन्हा ने दुर्ग में मिले 8 नये मरीज को लेकर एनपीजी से पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक इन सभी लोगों को क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था, जिनकी जांच में अब कोरोना की पुष्टि हुई है। जल्द ही इन सभी मरीजों को रायपुर के एम्स में शिफ्ट कराया जायेगा।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button