*✍️Dish Tv ग्राहकों के लिए अच्छी खबर अब मुफ्त में मिल रहा है इस ऐप की सब्सक्रिप्शन ,जानें कैसे मिलेगा फायदा….*

RGHNEWS अगर आपके पास Dish TV की डायरेक्ट टू होम सर्विस है तो फिर ये खबर जरूर पढ़ लें. कंपनी अपने ग्राहकों के लिए एक शानदार ऑफर लेकर आई है. जानिए क्या मिल रहा है फायदा…
WATCHO का फ्री सब्सक्रिप्शन
Dish TV अपने ग्राहकों को WATCHO ऐप का सब्सक्रिप्शन मुफ्त दे रहा है. इस ऐप की खास बात ये है कि आप इस OTT प्लेटफॉर्म में कई तरह की नई वेब सीरीज और ओरिजिनल्स का मजा ले सकते हैं.
6 महीने लें मुफ्त मजा
Dish TV के आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक मौजूदा ग्राहक 6 महीने तक अनलिमिटेड WATCHO का मजा ले सकते हैं. इसके लिए यूजर्स से पैसा नहीं लिया जाएगा.क्या है इस ऐप की सब्सक्रिप्शन फीस
जानकारी के मुताबिक आप 49 रुपये में एक महीने WATCHO ऐप का मजा ले सकते हैं. इसके अलावा 599 रुपये देकर साल भर इस ऐप से मनोरंजन किया जा सकता है.
ये ओरिजिनल्स हैं काफी फेमस
WATCHO ऐप में कई ऐसे ओरिजिनल्स हैं जो इन दिनों काफी पॉपुलर हो रहे हैं. मसलन, ‘तितली करंट मारती है’, ‘बेफालतू’, ‘इट्स माई प्लेजर’ और ‘सरहद’ काफी चर्चित हैं. इसके अलावा हाल ही में रिलीज हुए ‘दि जेल प्लान’ को भी काफी देखा जा रहा है.