मनोरंजन

*✍️16 साल की लड़की घर से बाजार बोल कर गयी,शाम से लापता फिर दूसरे दिन पेड़ पर लटकी मिली लाश…*

RGHNEWS बिहार के गोपालगंज में 16 वर्षीय नाबालिग का पेड़ से लटका हुआ शव मिला है. जानकारी के मुताबिक नाबालिग पिंकी कुमारी बरौली के बतरदेह गांव के रहने वाली है. मृतका के रिश्तेदारों ने बताया कि उसके पिता घर छोड़कर चले गए थे जिसके बाद उसकी मां भी अपने पति को खोजने के लिए नेपाल चली गई थी. इसकी वजह से घर में अकेली पिंकी अपने मामा के घर रह रही थी. वह अपने मामा के घर रहकर खाना बनाती थी.

मृतका की नानी चम्पा देवी के मुताबिक वह अपने घर से शनिवार को बाजार के लिए गई थी. बाजार से फल खरीदने के बाद वह देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी थी और शाम से ही लापता हो गई थी. रविवार की सुबह ग्रामीणों को सूचना मिली कि गांव के बाहर बगीचे में पेड़ से एक युवती का शव लटका हुआ है. शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंचे रिश्तेदारों ने उसकी पहचान पिंकी कुमारी के रूप में की.स्थानीय लोग नाबालिग की हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने की बात कर रहे हैं. बहरहाल मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को भी मिली जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button