मनोरंजन

*✍️सावधान पॉपुलर ऐप्स के करोड़ यूजर्स का पासवर्ड हुआ लीक, कहीं आपका पासवर्ड तो नहीं हो गया है लीक पढ़ें पूरी खबर…!!*

RGHNEWS Gmail, Netflix और Linkedin पर अकाउंट रखने वाले यूजर्स को यह खबर बड़ा झटका दे सकती है क्योंकि दुनिया भर के 300 करोड़ यूजर्स का डेटा लीक हो चुका है. लीक हुए डेटा में यूजर्स की आईडी और पासवर्ड जैसी खास जानकारी शामिल है.

The Sun की रिपोर्ट के मुताबिक इस डेटा लीक को सबसे बड़ा सिक्योरिटी ब्रीच माना जा रहा है और इसमें Gmail, Netflix और Linkedin के 300 करोड़ लोगों के पासवर्ड लीक हुए हैं. रिपोर्ट के अनुसार यह पहली बार हुआ है कि किसी डेटा लीक में Netflix और Linkedin के प्रोफाइल भी शामिल हैं.

1500 करोड यूजर्स के डेटा पर हैकर्स ने लगाई सेंध

रिपोर्ट के अनुसार हैकर्स ने लगभग 1500 करोड़ अकाउंट्स को टार्गेट किया था जिसमें से लगभग 300 करोड़ यूजर्स के आईडी और पासवर्ड को हैक किया गया है.इसमें Linkedin और Netflix के 11.7 करोड़ यूजर्स का डेटा भी शामिल हैं. इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि हैकर्स ने इस डेटा को ऑनलाइन अपलोड भी कर दिया है और वे इसका इसका इस्तेमाल दूसरे अकाउंट को हैक करने के लिए कर सकते हैं.

 

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button