मनोरंजन

*✍️सावधान!अगर नही रखते अपने बूढ़े माँ-बाप का ख्याल तो होगा आपका भी ये हाल…*

RGHNEWS अपने बुजुर्ग मां-बाप की देखरेख नहीं करने वाले बच्चों को सबक सिखाने का इससे अच्छा आइडिया नहीं हो सकता. महाराष्ट्र के लातूर जिला परिषद में अपने बूढ़े माता-पिता का ख्याल नहीं रखने पर यहां के कर्मचारियों की सैलरी काट ली गई. यहां के प्रेसिडेंट राहुल बोंद्रे ने बताया कि उन्होंने ऐसे सात कर्मचारियों पर कार्रवाई की है.

हर महीने कट रही 30 परसेंट सैलरी
राहुल बोंद्रे ने बताया कि उनके 12 कर्मचारियों के खिलाफ अपने माता-पिता का ठीक से ध्यान नहीं रखने की शिकायतें मिलीं थीं. इन 12 में से 6 कर्मचारी टीचर हैं. इन कर्मचारियों की सैलरी में से हर महीने 30 परसेंट वेतन काटकर उनके माता-पिता के अकाउंट में ट्रांसफर किया जा रहा है.उन्होंने कहा कि इस तरह से 30 परसेंट सैलरी का मतलब लगभग 15000 रुपए हर महीने इन कर्मचारियों के खाते से कटेंगे. उन्होंने कहा कि कुछ मामलों में कर्मचारियों के साथ बैठकर समस्या को हल किया गया

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button