*✍️सब काम छोड़ तालिबानी बना रहे है ख़ौफनाक प्लान…लड़की को खोज देगे ख़ौफनाक सजा जाने क्या खोज कर रहे है….*

काबुल: अफगानिस्तान (Afghanistan) की सत्ता पर काबिज होने के बाद तालिबान (Taliban) उन लोगों को चुन-चुनकर मौत के घाट उतार रहा है, जो उसकी नजर में इस्लाम विरोधी हैं.
इस क्रम में तालिबानी लड़ाकों ने एडल्ट साइट्स (Adult Sites) खंगालना भी शुरू कर दिया है, ताकि उन महिलाओं की पहचान कर सजा दी जा सके जो जिस्म फरोशी के धंधे में लिप्त थीं. तालिबानी आतंकी सेक्स वर्कर्स (Sex Workers) की ‘किल लिस्ट’ तैयार कर रहे हैं.
Taliban के हाथ लगे कई Video
‘द सन’ की रिपोर्ट के अनुसार, तालिबान लड़ाकों (Taliban Fighters) के हाथ कुछ ऐसे वीडियो भी लगे हैं, जिसमें अफगान सेक्स वर्कर्स (Sex Workers) पश्चिमी देशों के पुरुषों के साथ संबंध बनाती दिखाई दे रही हैं. इसके बाद से तालिबान ने इन महिलाओं की पहचान के लिए व्यापक अभियान छेड़ दिया है. बता दें कि तालिबान के पिछले शासन में भी कई ऐसी महिलाओं को सार्वजनिक रूप से मौत दी गई थी.
जिस्म फरोशी के धंधे में शामिल महिलाओं को अफगानिस्तान में सिर काटने, पत्थर मारने या लटकाए जाने जैसी सजा से पहले तालिबानी लड़ाकों के द्वारा सामूहिक बलात्कार का सामना करना पड़ता है.
तालिबान लड़ाके अफगान वेश्याओं की पहचान के लिए एडल्ट साइट्स की गहराई से छानबीन कर रहे हैं, ताकि वे सेक्स वर्कर्स को पकड़कर या तो मार डाले या अपना गुलाम बना सकें. तालिबान को मिले कुछ वीडियो में वेश्यालयों का स्पष्ठ ठिकाना दिखाई दे रहा है, ऐसे में इन महिलाओं पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है.



