मनोरंजन

*✍️शादी समारोह में शामिल हुई महिला से 7 लोगो ने जंगल मे किया गैंगरेप…पानी मांगने के बहाने जबरन पकड़ किया कुछ ऐसा…*

RGHNEWS जसपुर जिले के कुनकुरी में एक शादी समारोह में शामिल होने गई महिला से 7 लोगों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुुुसार सामुहिक दुष्कर्म की ये वारदात को कल देर शाम अंजाम दिया गया। कुनकुरी थाना इलाके के एक गांव में शादी समारोह चल रहा था जिसमें पीड़िता महिला अपने रिश्तेदारों के साथ शामिल हुई थी। विवाह समारोह में गांव के ही लड़के राजू राम ने पीड़िता से पानी मांगा और पानी लेने के बाद महिला को जबरन पकड़कर मारुति वेन में ले गए, जहां दो लड़के पहले से ही मौजूद थे। तीनों लड़कों ने इस महिला का अपहरण कर उसे सुनसान जगह पर ले गए जहां जाकर सभी ने रेप किया। इसी दरम्यान 4 अन्य लड़के भी वहां पहुंचे और उन्होने भी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़िता को जंगल मे छोड़कर फरार हो गए।इस घटना की रिपोर्ट मिलते ही पुलिस ने दुष्कर्म के 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है बाकी 4 आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हुई हैं।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button