*✍️र्बिना कपड़ों के ट्रेन मे घूमते नजर आए यह विधायक जी…जब यात्रियों ने की जवाब सवाल तो धमकाया और गालियां भी देने लगे, जाने पूरी मामला आखिर क्या हुआ था ट्रेन में….*

RGHNEWS पटना: विवादों में रहने वाले जेडीयू (JDU) के विधायक गोपाल मंडल (Gopal Mandal) की हरकत से एक बार फिर चर्चा का बाजार गर्म है. गोपालपुर से जेडीयू के विधायक गोपाल मंडल की शर्मनाक हरकत की न सिर्फ राजनीतिक गलियारों में बल्कि आम लोगों में भी चर्चा हो रही है.
दरअसल, विधायक राजेंद्र नगर से नई दिल्ली के लिए शुरू हुई नई तेजस राजधानी एक्सप्रेस की बोगी में सिर्फ अंडर गारमेंट्स पहनकर घूमते देखे गए. वहीं, जब इस पर परिवार के साथ सफर कर रहे दूसरे यात्रियों ने आपत्ति जताई तो गोपाल मंडल ने न सिर्फ उन यात्रियों को डराया धमकाया बल्कि गालियां देते हुए जान से मारने तक की धमकी दे डाली.
इधर, चलती ट्रेन में हुए इस हंगामे के बाद जब ट्रेन दिलदारनगर स्टेशन पार कर गई तब उसी बोगी में यात्रा कर रहे जहानाबाद के प्रह्लाद पासवान ने शिकायत दर्ज कराई. पासवान ने बताया कि वे अपने स्वजनों के साथ उसी कोच में सवार थे जिस कोच में गोपाल मंडल अपने साथियों के साथ यात्रा कर रहे थे.
विधायक गोपाल मंडल और आपत्ति दर्ज करने वाले प्रह्लाद पासवान दोनों का टिकट पटना से नई दिल्ली का था. मामला बढ़ने के बाद टीटी ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया और प्रह्लाद पासवान को दूसरी बोगी में शिफ्ट कर दिया लेकिन प्रह्लाद पासवान इस पूरे वाक्य से हतप्रभ हो गए, उनका कहना था कि विधायक गोपाल मंडल ने ना सिर्फ अपनी गरिमा को तार-तार किया बल्कि जनप्रतिनिधि होने के नाते उनका आचरण भी सही नहीं था.



