रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️शराबी पति ने पत्नी की गला घोटकर की थी हत्या,घटना को फांसी लगाने का दिया गया था स्वरूप✍️*

 
( RGH NEWS )दिनांक 28.11.19 को पुलिस चौकी रैरूमाखुर्द में चरखापारा यादव मोहल्ला में रहने वाले दुकालुराम यादव उम्र 43 साल द्वारा चौकी रैरूमा में मोहल्ले के कुछ लोगों के साथ आकर सूचना दिया कि इसके पडोस में रहने वाला श्रीकांत यादव की पत्नी गीता यादव (उम्र 25 साल) जिसकी शादी हुए लगभग 06 साल हो रहा है । दिनांक 28.11.2019 के प्रात: 5.30 से 6.00 बजे के मध्य अपने मकान के कमरे अंदर म्यार में रस्सी से फंसाकर फांसी लगाकर फौत हो गई है ।
सूचना पर चौकी रैरूमाखुर्द में मर्ग क्रमांक 102/2019 धारा 174 जा0फौ0 कायम कर मृतिका नवविवाहिता होने से मर्ग जांच पंचनामा कार्यवाही कार्यपालिक दण्डाधिकारी धरमजयगढ के द्वारा किया गया । मृतिका के पी.एम.रिपोर्ट तथा मृतिका के वारिशानों के कथन जांच में यह बात सामने आया कि श्रीकांत यादव उर्फ मुन्ना की शादी मृतिका गीता यादव के साथ वर्ष 2013 में सामाजिक रिति रिवाज से ग्राम सिथरा में सम्पन्न हुई थी । दोनों के संसर्ग से एक पुत्री 06 साल एवं एक लडका 04 साल का है। शादी के एक वर्ष तक श्रीकांत यादव उर्फ मुन्ना अपनी पत्नी मृतिका गीता यादव को अच्छे से रखा था । उसके बाद शराब पीकर मारपीट कर घर से भगा देता था जिस पर दो तीन बार सामाजिक बैठक होने पर श्रीकांत अपनी पत्नी मृतिका को अपने साथ अपने घर पर रखा था दिनांक 27/11/2019 के रात्रि में सब्जी नही बनाई हो कहकर लडाई झगडा व मारपीट कर हत्या कर फांसी का स्वरूप दिया था । मृतिका गीता के शव का पीएम रिपोर्ट में मृतिका गीता यादव का फौत गला घोटने से होना लेख किया गया है । मर्ग जांच पर आरोपी *श्रीकांत यादव उर्फ मुन्ना पिता वृन्दावन यादव उम्र 26 साल निवासी चरखापारा यादव मोहल्ला पुलिस चौकी रैरूमाखुर्द थाना धरमजयगढ* के विरूद्ध आज दिनांक 30.11.19 को थाना धरमजयगढ़ में अप.क्र. 238/19 धारा 302 भादवि दर्ज कर आरोपी को आज गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button