*✍️लॉकडाऊन में नौकरी छुटी तो नोकरी पाने किसी बाबा के पास पहुँची युवती….अंधेरा होते ही…..प्लास्टिक की बोरी में मिली….*

RGHNEWS पुलिस के अनुसार 22 साल की ग्रैजुएट युवती को नौकरी लगने का उपाय करवाने के बहाने लुधियाना गांव फुल्लांवाल में दान की जगह पर बनाए आश्रम में बुलाकर दुष्कर्म करने व शोर मचाने पर हत्या करने के मामले को सॉल्व कर थाना डिवीजन नं. 5 की पुलिस ने आरोपी प्रवासी बाबा समबोध दास को गिरफ्तार कर मृतका का शव खेतों से बरामद कर लिया है आरोपी मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और साल 1991 से शहर में रह रहा है जो खुद को बाबा बताता है।
मिली जानकारी के अनुसार युवती की लॉकडाऊन में नौकरी छूट गई थी। लगभग 15 दिन पहले किसी ने उसे उक्त बाबा से मिलाया था। वारदात से पहले भी 3 बार बाबा उसे अपने पास आश्रम में बुला चुका था। गत 26 फरवरी को भी उसने युवती को बुलाया था। दुष्कर्म व हत्या के बाद आरोपी ने 4 घंटे तक शव को आश्रम में रखा और अंधेरा होते ही प्लास्टिक की बोरी में डालकर मोटरसाइकिल के पीछे रख 5 किलोमीटर दूर पक्खोवाल रोड पर खेतों में फैंक आया।
आरोपी से वारदात में प्रयोग किया गया मोटरसाइकिल व आश्रम में छिपाकर रखा युवती का मोबाइल बरामद हुआ है।