रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)
*✍️रायगढ़ जिले में अपनी सहेली के साथ घर जा रही युवती से , पीछे से आकर गलत नियत से छूने लगा और अश्लील बातें करने लगा, फिर क्या हुआ पढ़े पूरी खबर….!!!*

RGHNEWS प्रशांत तिवारी दिनांक 10.02.2021 को थाना घरघोड़ा में युवती द्वारा ग्राम उंकारीपाली के गौतम राठिया द्वारा छेड़खानी करने की रिपोर्ट दर्ज कराया गया है । युवती बताई कि दिनांक 10/02/2021 के दोपहर अपनी सहेली के साथ देवगढ़ गई थी, जहां से दोपहर को वापस आते समय करीब ढाई बजे उसकी सहेली भालूमार जाने के लिए रास्ते से चली गई और यह अकेली अपने घर आ रही थी कि उंकारीपाली का लडका गौतम राठिया जिसे नाम से पहचानती है पीछे से आकर गलत नियत से छूने लगा और अश्लील बातें करने लगा । तब दौड़कर अपने घर आई और अपने घरवालों को बताई । युवती के रिपोर्ट पर आरोपी गौतम राठिया के विरूद्ध धारा 354 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है । आरोपी फरार है, पतासाजी की जा रही है ।



