*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:- CBSE ने स्कूलों को 9वीं और 11वीं कक्षा के एग्जाम कराने का दिया निर्देश…… देखे कब से होगी सेशन....!!!!* – RGH NEWS
टेक्नोलोजी

*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:- CBSE ने स्कूलों को 9वीं और 11वीं कक्षा के एग्जाम कराने का दिया निर्देश…… देखे कब से होगी सेशन….!!!!*

RGHNEWS प्रशांत तिवारी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने उसके अंतर्गत आने वाले स्कूलों को कोविड-19 के मद्देनजर छात्रों की पढ़ाई के नुकसान का पता लगाने और उसके निराकरण के कदम उठाने का निर्देश दिया। साथ ही नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत एक अप्रैल से करने की भी सिफारिश की। बोर्ड ने कहा कि इसके बाद ही कक्षा नौवीं और 11वीं की परीक्षाएं आयोजित की जाएं और इस दौरान कोविड-19 बचाव नियमों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए।

सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने स्कूलों के प्रधानाचार्यों को लिखे एक पत्र में यह बातें कहीं। भारद्वाज ने कहा, ”इन परीक्षाओं के जरिए छात्रों की पढ़ाई को हुए नुकसान का पता लगाने में भी मदद मिलेगी, जिनको दूर करने के लिए स्कूलों द्वारा नए शैक्षणिक सत्र में कदम उठाए जा सकते हैं। इस नुकसान की भरपाई के लिए विशेषतौर पर तैयार एक ब्रिज कोर्स का सहारा लिया जा सकता है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button