मनोरंजन

*✍️युवक की गर्लफ्रेंड और पत्नी के बीच हुआ एग्रीमेंट,युवक तीन रात गर्लफ्रेंड के साथ तो तीन रात पत्नी के साथ रहेगा,जाने इस अनोखी कहानी के बारे मे…*

RGHNEWS हम आज आपको ऐसे एग्रीमेंट के बारे में बताने जा रहे हैं, जो एक युवक की गर्लफ्रेंड और पत्नी के बीच हुआ है। इस एग्रीमेंट को लेकर इलाके में चर्चा हो रही है।दरअसल मामला झारखंड की राजधानी रांची का है, जहां एक शख्स की प्रेमिका और पत्‍नी ने अनोखा अनुबंध किया है। बताया गया कि दोनों महिलाओं ने मिलकर ही इस शख्स का बंटवारा कर लिया है। बकायदा एग्रीमेंट पर दस्तख्त किए गए हैं, जिसके मुताबिक ये आदमी हर सप्ताह 3-3 दिन दोनों के साथ रहेगा।मिली जानकारी के अनुसार एक विवाहित शख्स ने खुद को कुंवारा बताकर अपनी प्रेमिका से शादी कर ली, जबकि उसका पहली पत्नी से एक बच्चा भी है। जब मामले का खुलासा हुआ तो दोनों महिलाएं आपस में लड़ पड़ी। मामला थाने से लेकर कचहरी तक पहुंच गया। लेकिन इसके बाद दोनों महिलाओं ने बीच का रस्ता निकाल लिया और एग्रीमेंट कर ली।एग्रीमेंट के मुताबित युवक तीन दिनों तक गर्लफ्रेंड के साथ रहेगा और तीन दिन अपनी पत्नी के साथ रहेगा। बाकि बचे एक दिन वह अपनी मर्जी से जी सकेगा। यानि एक दिन वह जिसके साथ चाहे रह सकेगा।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button