*✍️’यास’ के टकराने से छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं हो सकती है बारिश…इन राज्यों मे लाखों लोगों को पहुंचाया गया सुरक्षित स्थान पर….*

बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान यास मंगलवार को बेहद गंभीर तूफान में तब्दील हो गया। मौसम विभाग के मुताबिक यह ओडिशा के भद्रक जिले के धामरा बंदरगाह से बुधवार सुबह टकरा सकता है। तूफान के टकराने के पहले से बाद तक करीब छह घंटे तक इसका असर रहेगा। यास तूफान बंगाल की खाड़ी में ओडिशा के धामरा से 60 किमी, पारादीप से 90 किमी व बगाल के दिखा से 100 किमी दूर पहुंचा।मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल में इस प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए 74,000 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अलावा दो लाख से अधिक पुलिसकर्मियों एवं नागरिक स्वयंसेवकों को तैनात किया गया है।
लाखों लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया गया
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि उनके प्रशासन ने नौ लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। वहीं, ओडिशा सरकार का कहना है कि उसने सुरक्षा को देखते हुए तटीय जिलों से तीन लाख से अधिक लोगों को निकाला है।
छत्तीसगढ़ में हो सकती है बारिश
तूफान के चलते छत्तीसगढ़ में दिनभर बादल छाए रह सकते हैं। वहीं कई इलाकों में हल्कि बारिश भी हो सकती है।



