देश
*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए जारि की गाइडलाइन,महाराष्ट्र से आने वालों को 7 दिन तक किया जाएगा क्वारंटाइन….*

RGHNEWS देश के कई राज्यों में एक बार फिर कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है। महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों में नए मरीजों के आंकड़ों में तेजी से इजाफा हो रहा है। हालात को देखते हुए माराष्ट्र के कई शहरों में लॉकडाउन कर दिया गया है। वहीं, मध्यप्रदेश सरकार ने संक्रमण को देखते हुए गाइडलाइन जारी की है। जारी गाइडलाइन के अनुसार अब महाराष्ट्र से आने वाले यात्रियों को 7 दिन क्वारंटाइन रहना होगा। इस संबंध में सरकार ने गाइडलाइन जारी की है।
पैनिक होने की नहीं, सावधानी की आवश्यकता
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जन- सहयोग से कोरोना को पूरी तरह नियंत्रित करना है। इसके लिए पैनिक होने की नहीं, सावधानी बरतने की आवश्यकता है। प्रत्येक व्यक्ति सैनिटाइजर और साबुन से हाथ धोने के प्रति भी सजग रहे।



