मनोरंजन

*✍️मिस कॉल से शुरू हुई प्रेम कहानी ने लड़की को बना दिया कॉलगर्ल,और फिर जो किया उसके साथ व जान पुलिस भी है हैरान ….*

RGHNEWS बिहार के मुजफ्फरपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। मिस कॉल से शुरू हुई प्रेम कहानी नाबालिग को कॉलगर्ल बनने पर जाकर खत्म हुआ। बताया गया कि नाबालिग युवती में एक युवक के प्रेम जाल में फंसकर अपना पूरा परिवार छोड़ दिया और अपने प्रे​मी के साथ रहने दिल्ली पहुंच गई। यहां प्रेमी ने नाबालिग को यौन शोषण किया, जिसके बाद उसने शादी करने से इनकार कर दिया। हैरान करने वाली बात ये है कि आरोपी प्रेमी ने नाबालिग को जिस्मफरोशी के दलदल में धकेल दिया। प्रेमी खुद ही पीड़िता के लिए ग्राहकों की बुकिंग करने लगा। मामले का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने एक होटल में दबिश देकर नाबालिग को संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार किया।

जब नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, तो जो खुलासे हुए उसे जानकर पुलिस भी हैरान रह गई। बताया गया कि दोनों की लव स्टोरी एक मिस कॉल से शुरू हुई थी, जिसके बाद प्रेम जाल में फंसाकर प्रेमी पीड़िता को दिल्ली लाया और नोएडा में उससे देह व्यापार कराने लगा। वहीं, जब नबालिग प्रेमिका देह व्यापार करने से मना करती तो उसे आरोपी प्रेमी मारता पिटता था। साथ ही अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देता,आरोपी प्रेमी को जेल भेज दिया गया है।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button