*✍️बड़ा खुलासा:सेक्स रैकेट का भंडाफोड़,3 संचालकों सहित सात युवक व चार युवतिया हिरासत मे…*

RGHNEWS नोएडा/नई दिल्ली। नोएडा के सेक्टर-12 स्थित गेस्ट हाउस में पुलिस ने शनिवार दोपहर को सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 3 संचालकों सहित सात युवकों को गिरफ्तार किया है जबकि चार युवतियों को हिरासत मे लिया गया है पुलिस को गेस्ट हाउस से आपत्तिजनक सामान मिला है। एडीसीपी रणविजय सिंह का कहना है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर-12 स्थित गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट चल रहा है। सूचना मिलने के बाद छापेमारी की गई। गेस्ट हाउस में युवक-युवतियों आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस ने मौके से 7 युवकों और 4 युवतियों को पकड़ा। आरोपी युवकों में गेस्ट हाउस संचालक सहारनपुर निवासी विशाल कम्बोज, बिहार निवासी राजन और हरियाणा के फरीदाबाद निवासी विपुल शामिल है, जबकि अन्य आरोपी की पहचान रिजवान निवासी खुर्रमनगर लखनऊ, सुमित कुमार व आकाश निवासी बुलंदशहर के रूप में हुई है। जिस गेस्ट हाउस में छापेमारी की गई है, उसके 3 फ्लोर में 8 कमरे हैं। यह सेक्टर-77 निवासी व्यक्ति का है। पुलिस को यहां से 1 हजार से अधिक शराब व बीयरें की बोतलें मिली है। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल कब्जे में लिए हैं। सातों आरोपी और चारों युवतियां इसी तीन मंजिला मकान में रहते हैं। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि तीनों आरोपी छह महीने से गेस्ट हाउस को किराए पर लेकर देह व्यापार कर रहे थे। मुख्य आरोपी विशाल काम्बोज ने सितंबर 2020 में 70 हजार रुपये महीने पर मकान को किराये पर लिया था।