मनोरंजन

*✍️बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन का आज है जन्मदिन,KBC 13 के सेट पर मिला प्री-बर्थडे गिफ्ट, तोहफा पाकर इमोशनल हुए बिग बी…..*

मुंबईः बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का आज बर्थडे है. जन्मदिन के मौके पर बिग बी को हर तरफ से बधाइयां मिल रही हैं. फैंस सोशल मीडिया के जरिए भी उन तक अपनी शुभकामनाएं पहुंचा रहे हैं. इस बीच ‘कौन बनेगा करोड़पति 13 (Kaun Banega Crorepati 13)’ के सेट से भी अमिताभ बच्चन का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें वह बेहद इमोशनल नजर आ रहे हैं. दरअसल, बिग बी को केबीसी के सेट पर भी जन्मदिन (Happy Birthday Amitabh Bachchan) का बेहद शानदार और खास तोहफा दिया गया. जिसने उन्हें इमोशनल कर दिया.KBC 13 के सेट पर कई लोग अमिताभ बच्चन के अलग-अलग किरदारों में नजर आए और बेहद अनोखे अंदाज में अमिताभ बच्चन की फिल्मी यात्रा को बयान किया. वहीं एक फैन ने उनके लिए कविता भी कही. इस कविता में उनके परिवार के सदस्यों का उल्लेख भी शामिल था, जैसे कि उनके पिता हरिवंश राय बच्चन (Harivansh Rai Bachchan) , मां तेजी बच्चन, बेटी श्वेता नंदा (Shweta Nanda) और पोती आराध्या बच्चन.इसके अलावा इस कविता में उनकी प्रतिष्ठित फिल्मों, जैसे शोले, दीवार, जंजीर और मुकद्दर का सिकंदर को भी शामिल किया. इसके अलावा एक अन्य प्रशंसक ने एक कविता सुनाई कि कैसे अमिताभ बच्चन सभी बाधाओं के खिलाफ मजबूती से खड़े रहे. साथ ही इसमें यह भी बताया कि कैसे वह सभी के दिलों में एक अलग और खास जगह रखते हैं. फैंस से मिली इस ट्रीट से अमिताभ बच्चन काफी भावुक थे और उन्होंने हाथ जोड़कर अपना आभार व्यक्त किया.

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button