मनोरंजन

*✍️बाप-बेटे ने घर में बंधक बनाकर महिला से किया गैंगरेप और हैवानियत की सारे हदे की पार महिला बाजार की तरफ भागी तो लोगो ने दिया पुलिस को सूचना…*

RGHNEWS यूपी के सीतापुर में एक हैवानियत की हद पार करने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक महिला को बंधक बनाकर पहले उसके साथ गैंगरेप किया गया और फिर उसके प्राइवेट पार्ट में आग लगा दी। दरिंदों से बचकर महिला बाजार की तरफ भागी और लोगों को बताया, जिसके बाद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को देकर महिला को अस्पताल में भर्ती कराया

यह घटना नैमिषारण्य कोतवाली क्षेत्र के जोगी बाजार इलाके की है। आरोपी बाप-बेटे ने घर में बंधक बनाकर महिला से गैंगरेप किया और फिर उसके प्राइवेट पार्ट सहित निचले हिस्से को आग के हवाले कर दिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बीती रात इस महिला को बाप-बेटा उठाकर लाए और गैंगरेप किया। स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार दोपहर जब महिला हैवानों के चंगुल से छूटकर बाजार पहुंची तो उसने पूरी बात बताई।

डॉक्टरों के अनुसार महिला 30% जली हुई है पुलिस का कहना है कि आरोपी बाप-बेटे से पूछताछ की जा रही है।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button